प्रयागराज, अप्रैल 27 -- प्रयागराज। लायंस क्लब प्रयागराज प्रमिला की ओर से सोमवार को कमला नेहरू अस्पताल में कैंसर पीड़ित बच्चों के उपचार के लिए सिरिंज पंप और वॉल्यूमेट्रिक पंप दान किया गया। अतिथि लायन अर्पणधर दुबे, उदय चंदानी व उमेश कक्कड़ रहे। अस्पताल के चिकित्सा एवं कैंसर विभाग के प्रमुख डॉ. मानस दुबे, शिशु रोग परामर्शदाता डॉ. अर्चना श्रीवास्तव व कैंसर प्रभारी डॉ. सोनिया ए. तिवारी ने क्लब के प्रयासों की सराहना की। क्लब की अध्यक्षा तृप्ति पंवार ने बताया कि दोनों मशीनें सालभर में तीन हजार से अधिक कैंसर पीड़ित बच्चों की जिंदगी बचाने में महत्वपूर्ण रहेंगी। इस मौके पर क्लब की सचिव आयुषी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जया मनोहर, मीना अरोड़, धनांशी अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...