सहरसा, मार्च 16 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। रविवार को लायंस क्लब की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शहर के एक पार्क में आयोजित इस शिविर में सुबह टहलने पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष, डॉ ओमप्रकाश कुमार और डॉ दिनेश कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों की जांच की। इस दौरान ब्लड प्रेशर, शुगर, कान की जांच और वजन की जांच की गई। डॉक्टरों ने जांच के दौरान लोगों को स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी और नियमित रूप से स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। कई लोगों को खानपान और जीवनशैली से संबंधित जरूरी सुझाव भी दिए गए, ताकि वे स्वस्थ जीवन जी सकें।लायंस क्लब के अध्यक्ष डॉ जयंत आशीष ने बताया कि क्लब की ओर से प्रत्येक रविवार को शहर के विभिन्न पार्कों और मोहल्लों म...