गुमला, मई 28 -- गुमला, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान को देखते हुए लायंस क्लब गुमला फैमिली द्वारा टोटो बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर के समीप राहगीरों और आम लोगों के लिए शीतल जल प्याऊ शुरू किया गया। क्लब सदस्यों की मौजूदगी में प्याऊ का उद्घाटन किया गया। मौके पर क्लब के प्रेसिडेंट शिशिर गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों, मजदूरों और जरूरतमंद लोगों को स्वच्छ व ठंडा पानी उपलब्ध कराना मानव सेवा का बड़ा कार्य है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब हमेशा समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय रहा है और आगे भी जरूरतमंदों की सहायता के लिए कार्य करता रहेगा।उन्होंने लोगों से भी सार्वजनिक स्थानों पर जल सेवा और प्याऊ लगाने जैसे कार्यों में आगे आने की अपील की। क्लब द्वारा मटके में शीतल जल की व्यवस्था की गई है, ताकि लोगों को प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वास्...