हजारीबाग, मार्च 30 -- हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। महावीर जयंती के अवसर पर हजारीबाग लायंस क्लब ने सामाजिक सेवा की उत्कृष्ट मिसाल प्रस्तुत की। क्लब के सदस्यों ने जैन समुदाय के श्रद्धालुओं के स्वागत और सेवा के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम के दौरान जैन धर्म के अनुयायियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। लायंस क्लब के सदस्यों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उन्हें भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से ठंडे पेय पदार्थ वितरित किए। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष महेश खंडेलवाल (गप्पी) के नेतृत्व में सचिव अनु अग्रवाल तथा अन्य सक्रिय सदस्यों दीपक पसरीचा, रविकांत श्रीवास्तव, अशोक कुमार सहित कई सदस्यों ने पूरे समर्पण के साथ कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के समापन पर क्लब अध्यक्ष महेश खंडेलवाल, सचिव...