रामगढ़, अप्रैल 19 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। सयाल के जमुरिया बाजार में लायंस क्लब ऑफ भुरकुंडा ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए कपड़े के थैले का वितरण किया। इसको लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन अशोक सिन्हा, सचिव लायन अखिलेश शर्मा, लायन शिवा प्रसाद और लायन डॉ एमके मंजुल ने प्रबुद्धजनों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़चढ़ कर काम करने का संकल्प दिलवाया। लोगों को पर्यावरण की सुरक्षा, जल संरक्षण और प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को लेकर प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों को सूती व जूट के थैले उपयोग को बढ़ावा देने को लेकर थैले का वितरण भी किया।मौके यह भी पढ़ें- पर्यावरण सेवा सप्ताह मना रहा रांची एकलव्य ग्रेटर पर समाजसेवी रामविलास यादव ने अंबेडकर ग्राउंड में पौधरोपण करने की बात कही, वहीं सयाल उतरी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सत्येंद्र...