जौनपुर, मार्च 24 -- शाहगंज। लायंस क्लब खुशबू की ओर से सोमवार को मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। कार्यक्रम कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से शुरू हुई जिसमें बड़ी संख्या में छात्राओं, महिलाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। रैली का उद्देश्य समाज में महिलाओं के प्रति सुरक्षा और सम्मान की भावना को बढ़ावा देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद छात्राओं ने जागरूकता से जुड़े नारे लगाते हुए लोगों को संदेश दिया। इस दौरान अध्यक्ष खुशबू जायसवाल, सचिव अराधना अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नेहा अग्रहरी, कार्यक्रम संयोजक मोहिता जायसवाल, गाइडिंग मनीष अग्रहरी और विद्यालय की प्राचार्य एकता नीलम मौजूद रहीं। अंत में सभी ...