जौनपुर, मई 1 -- जौनपुर। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने अपने निवर्तमान अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर के पिता स्व. स्वतंत्र कुमार बैंकर की 22वीं पुण्यतिथि पर पिंजरापोल गौशाला, ढालगरटोला में गौ सेवा का कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान गौ माताओं की सेवा के उद्देश्य से एक पेटी गुड़, एक-एक बोरी चूनी, चोकर और पशु आहार गौशाला को दिया गया। क्लब अध्यक्ष संजीव साहू, कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन बैंकर, संस्थापक अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य ने संबोधित किया। इस मौके पर अभिताष गुप्ता, डॉ. विष्णु गौड़, रवि शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...