रांची, जुलाई 1 -- रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची की ओर से बुधवार को संत जेवियर्स पब्लिक स्कूल में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां सभी ने मिलकर परिसर में 21 फलदार पौधे लगाए। इस दौरान समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पेशेवरों को सम्मानित किया गया। चिकित्सा क्षेत्र के लिए डॉ. टीपी बरनवाल, डॉ. सुधीर पांडेय, डॉ. सुमित और डॉ. शिल्पा को सम्मानित किया गया। वहीं, वित्तीय मार्गदर्शन के लिए पूर्व जिलापाल सीए विनोद कुमार गढ़यान, विकास अग्रवाल और प्रवीण शर्मा को सम्मान मिला। यह भी पढ़ें- सीए डे और डॉक्टर्स डे पर रोटरी क्लब ने किया सम्मान यह भी पढ़ें- पौधरोपण और रक्तदान से किया लायंस क्लब ने नए सत्र का शुभारंभ यह भी पढ़ें- डॉक्टर्स और सीए का हुआ सम्मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...