हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। लायंस क्लब हल्द्वानी ग्रीन सिटी ने रविवार को 30 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में रामपुर रोड स्थित होटल राज पैलेस में वार्षिक समारोह एवं विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में रंगारंग प्रस्तुति और विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में क्रियांश गुप्ता, अक्षत अग्रवाल, पीहू गुप्ता व सांविका अग्रवाल ने पुरस्कार प्राप्त किए। माचिस उठाओ मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता में मुकेश गुप्ता प्रथम रहे। ज्योतिष आचार्य राजीव श्रीवास्तव को लायंस सिल्वर जुबली सम्मान से विभूषित किया गया। क्लब के अध्यक्ष डॉ. प्रमोद अग्रवाल गोल्डी, महासचिव निशुल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुजकांत अग्रवाल और कोषाध्यक्ष डॉ. अनुज अग्रवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस दौरान रूबी लोकेश गुप्ता, कनक, अमिता, प्रदीप अग्र...