रुद्रपुर, फरवरी 11 -- खटीमा। लायंस क्लब खटीमा सेवा की ओर से बुधवार को न्यू लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्लब सदस्यों के साथ-साथ दूरदराज से आए स्वैच्छिक रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। खटीमा के अलावा झनकट और नानकमत्ता से भी रक्तदाता पहुंचे। शिविर में कुल 25 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। क्लब अध्यक्ष लायन डॉ. उमेश कुमार सुनदास ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रोग्राम चेयरमैन लायन जितेंद्र पारूथी ने रक्तदान के लाभ बताते हुए इसे पुनीत कार्य कहा। ब्लड बैंक की एमडी नीलम ज्याला ने सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं उप नेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी, सचिव लायन मनोज कन्याल, कोषाध्यक्ष लायन पुष्पा धपोला...