जमशेदपुर, मार्च 6 -- बिष्टूपुर यूनाइटेड क्लब में लायंस क्लब इंटरनेशनल की रीजन कॉन्फ्रेंस का आयोजन रीजन चेयरमैन लायन अशोक खंडेवाल के नेतृत्व में हुआ। इसमें क्लब ने अपनी उत्कृष्ट सेवा परियोजनाओं और संगठनात्मक कार्यों का लोहा मनवाते हुए कुल सात विभिन्न श्रेणियों में अवार्ड अपने नाम किए। मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन संजय कुमार ने क्लब की ओ से संचालित सेवा कार्यों की सराहना की। समारोह का मुख्य आकर्षण क्लब के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान जोन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन भरत सिंह का सम्मान रहा। समाजसेवा में उनके उत्कृष्ट योगदान और निरंतर सक्रियता को देखते हुए डिस्ट्रिक्ट गवर्नर ने उन्हें प्रतिष्ठित गोल्ड जेड.सी. अवार्ड से सम्मानित किया।इस अवसर पर जोन चेयरपर्सन लायन भरत सिंह ने लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत की अध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव आयुष्मान सि...