लायंस क्लब के संस्थापक सदस्य कल्याण मजूमदार को दी गई श्रद्धांजलि
कोडरमा, जून 19 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। लायंस क्लब झुमरी तिलैया के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष कल्याण मजूमदार के निधन पर क्लब की ओर से एक शोकसभा का आयोजन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उनका निधन 16 जून को कोलकाता स्थित रवींद्रनाथ टैगोर अस्पताल में इलाज के दौरान हो गया था। जानकारी के अनुसार, कल्याण मजूमदार भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से वरिष्ठ प्रबंधक के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने झुमरी तिलैया में लायंस क्लब की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। वे स्थानीय देवी मंडप रोड स्थित अपने आवास पर पुत्र के साथ रह रहे थे। स्वास्थ्य संबंधी उपचार के लिए वे कोलकाता गए थे, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। उनके निधन पर लायंस क्लब झुमरी तिलैया के सदस्यों ने शिव वाटिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.