भागलपुर, जून 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस क्लब अंतरराष्ट्रीय जिला 322ई के पूर्व जिलापाल विजय कुमार झुनझुनवाला का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्लब के पूर्व जिलापाल कुंज बिहारी झुनझुनवाला, अनुपम सिंघानिया, बिनोद अग्रवाल, अविनाश साह, सत्यनारायण पोद्दार, अशोक बंसल, बद्री प्रसाद छापोलीका, पंकज टंडन, प्रदीप खेतान, शंकर लाल अग्रवाल, रतीश कुमार झुनझुनवाला आदि लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि झुनझुनवाला 42 वर्षों से लायंस क्लब से सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे लायंस क्लब के अलावा चैंबर ऑफ कॉमर्स, मारवाड़ी सम्मेलन, अग्रवाल सम्मेलन और राणी सती मंदिर के आजीवन सदस्य भी थे। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब के पूर्व जिलापाल विजय कुमार झुनझुनवाला का हुआ न...