भागलपुर, जून 17 -- भागलपुर,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। लायंस इंटरनेशनल की शाखा डिस्ट्रिक्ट 322 ई की ओर से पटना में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लायंस क्लब ऑफ भागलपुर के लायनेस्टिक वर्ष 2025-26 के नवनिर्वाचित पदाधिकारी भी शामिल हुए। इसमें नवचयनित अध्यक्ष प्रदीप जालान, सचिव राहुल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष गौतम सिंहानेका तथा रीजन चेयरपर्सन पुनीत चौधरी ने भाग लिया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन नवल जे मालू ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को सेवा और लीडरशिप के लिए प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम के अंत में लायन प्रदीप खेतान ने सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.