बलरामपुर, जुलाई 13 -- बलरामपुर, संवाददाता। समाज सेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से लायंस क्लब बलरामपुर के नवीन सत्र 2026-27 का पदग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में नए पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन परमजीत सिंह का सम्मान लायंस क्लब की ओर से किया गया। नए पदाधिकारियों का इंस्टॉलेशन वीडीजी सेकंड लायन नवीन झेगरन ने कराया, जबकि नए सदस्यों का इंडक्शन पीडीजी लायन विशाल सिन्हा ने संपन्न कराया। वीडीजी फर्स्ट लायन डीएस टोनी विशिष्ट अतिथि रहे। चार्टर सेलिब्रेशन ऑफिसर पीडीजी लायन कमल शेखर ने क्लब के एकमात्र चार्टर सदस्य लायन अशोक गुप्ता को सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- Palamu News: लायंस क्लब ऑफ डालटनगंज एवं फेमिना के पदध...