लायंस क्लब की बैठक में आय-व्यय का अनुमोदन
गुमला, जून 11 -- गुमला। लायंस क्लब गुमला की मासिक बैठक अध्यक्ष मुरली मनोहर प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में कोषाध्यक्ष द्वारा वार्षिक आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया, जिसकी सदस्यों ने सराहना करते हुए वित्तीय प्रबंधन को पारदर्शी और व्यवस्थित बताया। सदस्यों ने वर्ष 2025-26 के दौरान क्लब द्वारा किए गए कार्यों और आयोजित कार्यक्रमों को सफल एवं प्रेरणादायक बताते हुए वर्तमान कार्यकारिणी पर विश्वास जताया। बैठक में अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की गई। अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में क्लब के कई सदस्य उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिला परिषद की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.