लखनऊ, जनवरी 23 -- फोटो----- लखनऊ, संवाददाता। नेताजी सुभाष चंद्र की जयंती पर लायंस क्लब आस्था की ओर से अलीगंज में रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। यहां लोगों ने 16 यूनिट रक्तदान किया। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. पीडी गुप्ता, मंडलाधीश मुकेश जैन, पूर्व रीजन चेयरपर्सन डॉ. एके श्रीवास्तव, प्रेसिडेंट आस्था राजेश श्रीवास्तव, सचिव डॉ. बलवंत सिंह, कोषाध्यक्ष लायन अनूप सरकार, चेयरपर्सन अश्वनी कुमार, रीना श्रीवास्तव, ममता सरकार आदि रहे। लायन मुकेश जैन ने रक्तदान देने वाले सदस्यों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...