काशीपुर, जून 22 -- काशीपुर। लायंस क्लब काशीपुर सिटी ने चैती गांव ब्लॉक कार्यालय के समीप स्थित श्मशान घाट में नए शवदाह गृह का निर्माण कर सोमवार को इसका लोकार्पण किया। क्लब अध्यक्ष लायन समर पाल सिंह ग्रेवाल ने बताया कि जनहित को ध्यान में रखते हुए क्लब ने यह निर्णय लिया। नए शवदाह गृह के निर्माण से क्षेत्रवासियों को राहत मिलेगी। यहां जसवीर सिंह, स्वतंत्र कुमार मेहरोत्रा, सुखविंदर सिंह, बलदेव सिंह, लायन शेर जंग सिंह धारीवाल, सतविंदर सिंह, जगतार सिंह ढिल्लों, शैलेंद्र मिश्रा एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...