पूर्णिया, जून 25 -- पूर्णिया। लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर के स्थापना दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कैलाश सुशील नर्सिंग संस्थान एवं अजय हॉस्पिटल गणेशपुर परोरा के नगर पूर्णिया के परिसर में हुआ जिसकी अध्यक्षता क्लब प्रेसिडेंट पंकज कुमार ने की। पंकज कुमार ने कहा कि आज के दिन सोलह वर्ष पहले डॉ वीसी राय ने पूर्णिया ग्रेटर की स्थापना करके समाज सेवा की जो दीप जलाई थी, उसे निरंतर संजय कुमार सिंह,नित्यानंद कुमार,भोला प्रसाद चौधरी,किरण प्रभा राय और उदय शंकर प्रसाद सिंह के हाथों गति व ऊर्जा प्रदान करते हुए यहां तक लाया है। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु बहुत ही आवश्यक है अधिक से अधिक वृक्ष लगाएं जिससे प्राणी का कल्याण हो। यह भी पढ़ें- लायंस क्लब ऑफ पूर्णिया ग्रेटर के स्थापना दिवस पर पौधरोपण कार्यक्रम मौके पर क्...