गिरडीह, जून 23 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ गिरिडीह टाउन के वर्ष 2026-27 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। सर्वसम्मति से नई टीम में लायन अनिल अग्रवाल को अध्यक्ष, लायन साहिल कुमार को सचिव तथा लायन अंकित सरावगी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। नई टीम के गठन के बाद आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने क्लब की भावी कार्ययोजना पर चर्चा की। मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष लायन अनिल अग्रवाल ने कहा कि क्लब समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहा है और नई टीम इसे और मजबूती से आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिविर, नेत्र जांच, रक्तदान, शिक्षा सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और जरूरतमंदों की मदद जैसे जनकल्याण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। सचिव लायन साहिल कुमार ने कहा कि क्लब का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाना है...