गिरडीह, मार्च 30 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। लायंस क्लब ऑफ़ गिरिडीह एलिट की एक बैठक शहर के एक होटल में आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष ला. दशरथ प्रसाद ने की। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि आज की बैठक मुख्य रूप से दो मुद्दों को लेकर बुलाई गई। 3 और 4 अप्रैल को डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस वेव इंटरनेशनल जमशेदपुर में आहूत की गई है। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि डिस्ट्रिक्ट कॉन्फ्रेंस में क्लब के कम से कम 20 सदस्य भाग लेंगे तथा क्लब के द्वारा किए गए तमाम सामाजिक तथा मानव सेवा के कार्यों का कॉन्फ्रेंस में विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी। इसके अलावा बैठक में अगले सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया गया। सर्वसम्मति से ला. राहुल बर्मन को अध्यक्ष, ला. डॉ. सुमन कुमार को सचिव तथा ला. मशरूम आलम सिद्दीकी को कोषाध्यक्ष बनाया गया। ...