छपरा, मार्च 30 -- छपरा। डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प को लायंस क्लब्स इंटरनेशनल, डिस्ट्रिक्ट 322 ई केसत्र 2026-27 के लिए ग्लोबल लीडरशिप टीम कोऑर्डिनेटर बनाया गया है । मनोज संकल्प सारण प्रमंडल के पहले व्यक्ति हैं जिन्हें इस पद के लिए चुना गया है । ग्लोबल लीडरशिप टीम कोऑर्डिनेटर के रूप में मनोज संकल्प डिस्ट्रिक्ट 322 लायंस क्लब के सदस्यों के बीच नेतृत्व विकास के लिए काम करेंगे ताकि सदस्यों में लायनवाद को निखारा जा सके और वे लायनवाद के उद्देश्य को पूरा करते हुए समाज के लिए समर्पित हो सके । इसके पूर्व मनोज संकल्प ग्लोबल मेंबरशिप टीम कोऑर्डिनेटर, ग्लोबल एक्सटेंशन टीम कोऑर्डिनेटर एवं कैबिनेट ट्रेजर रह चुके हैं । मनोज संकल्प ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मेंटर पूर्व जिलापाल डॉ. एस के पांडेय व जिलापाल इलेक्ट संगीता नंदा को दिया और उन्होंने कहा कि वे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.