रामगढ़, जून 18 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। लायंस क्लब भुरकुंडा ने नए सत्र 2026-27 के लिए पदाधिकारियों का चयन किया है। इसमें अध्यक्ष सूबेदार एचएन यादव, सचिव डॉ एमके मंजुल और कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र महतो को बनाया गया। बुधवार की शाम उत्सव मैरेज हॉल में आयोजित बैठक में इसकी विधिवत घोषणा करते हुए नए पदाधिकारियों का कार्यभार सौंपा गया। मौके पर नव मनोनीत अध्यक्ष सूबेदार एचएन यादव ने कहा कि नए सत्र में लायंस क्लब की सेवा परंपरा को आगे बढ़ाते हुए समाजहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। सचिव डॉ एमके मंजुल ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से वे क्लब को नई ऊंचाइयों तक ले जाने और जनसेवा को प्राथमिकता देंगे। यह भी पढ़ें- सुखविंदर बने लायंस क्लब काशीपुर सिटी के अध्यक्ष वहीं कोषाध्यक्ष डॉ राजेंद्र महतो ने पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ वित्तीय दायित्व...