आगरा, सितम्बर 7 -- लायंस क्लब्स इंटरनेशनल मंडल 321सी2 की ओर से होटल क्लार्क्स इन सूट्स में सर्टिफाइड गाइडिंग लायन कार्यशाला आयोजित की गई। मंडलाध्यक्ष आरएन वर्मा के निर्देशन में हुई कार्यशाला का उद्देश्य सक्षम लायन लीडर्स तैयार करना और नए क्लबों को प्रभावी मार्गदर्शन देना रहा। कार्यशाला में 48 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एलसीआईपी प्रशिक्षित डॉ. रवि मनूजा ने नवीन क्लबों के गठन, संचालन, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक मजबूती पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने प्रभावी नेतृत्व और क्लब विकास के व्यावहारिक पहलुओं पर भी मार्गदर्शन किया। कार्यशाला में चेयरपर्सन राकेश सिंघल, को-चेयरपर्सन डॉ. स्वाती माथुर, सीए पीके जैन, अजय अग्रवाल, योगेश कंसल, अशोक गुप्ता, मनीष अग्रवाल, प्रदीप कुलश्रेष्ठ, गौरव पोरवाल और अजय शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...