शामली, मार्च 12 -- बुधवार को शहर के सेंट आरसी स्कूल में लायंस ओलिंपियाड फाउंडेशन, दिल्ली द्वारा आयोजित नेशनल लेवल ओलिंपियाड के पुरस्कार वितरण समारोह में का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे चेयरमैन अरविन्द संगल ने कहा कि श्रेष्ठ से सर्वश्रेष्ठ की ओर बढ़ना ही जीवन का लक्ष्य होना चाहिए। विद्यालय केवल परीक्षा पास कराने का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने का केंद्र होता है। आज छात्रों की यह उपलब्धि उसी निरंतर प्रयास का परिणाम है। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों को भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राष्ट्रीय स्तर पर भी छात्र बेहतर प्रदर्शन कर अपने परिवार और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 10 तक कुल 380 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें से 67 विद्यार्थि...