प्रयागराज, अप्रैल 26 -- प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स की ओर से रविवार को डॉ. सौम्य प्रभात मेमोरियल स्कूल मायापुरी कॉलोनी झूंसी में पर्यावरण जागरूकता रैली निकाली गई। छात्र-छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से पृथ्वी का हरा-भरा रखने का संदेश दिया। क्लब अध्यक्ष अंजना शुक्ला और लायन मंजू सिंह ने छात्र-छात्राओं को पौधरोपण के प्रति प्रेरित किया। प्रधानाचार्य पीयूष मिश्र, विनय कुमार राय, हर्षिता मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...