प्रयागराज, फरवरी 8 -- प्रयागराज। लायंस क्लब इलाहाबाद एंजिल्स की ओर से शनिवार को कॉल्विन अस्पताल को तीन मल्टीसीटर चेयर भेंट की गयी। इस अवसर पर क्लब की अध्यक्ष रंजना शुक्ला ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुमन कुमार चौधरी, डॉ. महानंद, पूर्व अधीक्षक डॉ. माया देवी और डॉक्टरों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया। डॉ. राम चंद्र, लायन अल्पना रॉय, लायन ममता बंसल, क्लब प्रमिला की अध्यक्षा लायन तृप्ति, अनिल शुक्ल मौजूद रहे। अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 2000 मरीज आते हैं। इसलिए प्रतीक्षालय में मरीजों को बैठने की समस्या रहती थी। अधीक्षक डॉ. चौधरी ने क्लब के प्रति आभार व्यक्त किया। लायन अंजना शुक्ला ने कहा कि क्लब अपने सामाजिक सरोकार के प्रति समर्पित है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.