लखीमपुरखीरी, मार्च 25 -- लायंस उपकार नेत्र निदान समिति द्वारा संचालित लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय में मंगलवार को 19 मरीजों की आंखों में फिर से रोशनी लौटाई। मोतियाबिन्द का ऑपरेशन डाक्टरों की टीम ने किया। इस सत्र में अब तक कुल 182 निःशुल्क ऑपरेशन किए जा चुके हैं। लायंस उपकार नेत्र चिकित्सालय के अध्यक्ष एमजेएफ लायंस सुरेन्द्र कुमार तोलानी ने बताया कि सत्र 2025-26 के लिए 200 निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए हर सप्ताह योजनाबद्ध तरीके से ऑपरेशन किए जा रहे हैं। मंगलवार को 19 ऑपरेशनों के साथ इस सत्र की कुल संख्या 182 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि यह सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह उन जरूरतमंदों के जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मान की नई रोशनी भरने का प्रयास है। आर्थिक रूप से ...