प्रयागराज, जून 15 -- प्रयागराज। लायंस इंटरनेशनल की ओर से सिविल लाइंस स्थित एक होटल में वंदना सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय निदेशक लायन डॉ. जगदीश गुलाटी ने किया। मुख्य अतिथि मंडलाध्यक्ष लायन डॉ. अर्पण धर दुबे ने क्लब के सामाजिक सरोकार पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि लायन उदय चांदनी, लायन उमेश चंद कक्कड़ ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में मुख्य रूप से लायन तृप्ति पंवार, लायन अंजना शुक्ला, लायन जया पांडेय, लायन शशांक शेखर चतुर्वेदी, लायन डॉ. उमा जयसवाल, लायन राजकुमार साहू, लायन गोपाल श्रीवास्तव शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...