वाराणसी, मार्च 29 -- वाराणसी। लायंस आई बैंक को 24 घंटे में 12 कॉर्निया प्राप्त हुई हैं। आईएमए के अध्यक्ष और लायंस आई बैंक के सचिव डॉ. अनुराग टंडन ने बताया कि यह संस्था के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि आईएमएस बीएचयू के निदेशक प्रो. एसएन संखवार और विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार का विशेष सहयोग रहा। डॉ. टंडन ने कहा कि 2008 में शुरू की गई यह समाज सेवा आज हर वर्ग तक पहुंच चुकी है। इस दौरान डॉ. अभिषेक चंद्रा, डॉ. शेखर, ईश्वर जायसवाल, फारुख, आकाश और प्रशांत ने योगदान दिया। बीएचयू के क्षेत्रीय नेत्र संस्थान को दो कॉर्निया मिलीं हैं। इससे दो दृष्टिहीन व्यक्तियों को रोशनी प्रदान की जाएगी। सर सुंदरलाल चिकित्सालय के मेडिसिन वार्ड में भर्ती जवाहर नगर एक्सटेंशन निवासी अनिल कुमार जालान पुत्र शिव शंकर जालान का इलाज के दौरान निधन हो गया। मरणोपरान्त उ...