गढ़वा, मई 27 -- चिनिया, प्रतिनिधि। थानांतर्गत मसरा गांव स्थित लामी घुटरा जंगल में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब केंदु पत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने जंगल में मानव कंकाल देखा। नर कंकाल की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। नर कंकाल व मोबाइल के टुकड़े, कपड़े और बेल्ट मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस की कार्रवाई ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी बीकू कुमार रजक मौके पर पहुंचे और जंगल की घेराबंदी कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल से भिन्न-भिन्न जगहों पर बिखरे कंकाल के अवशेष और टूटे पड़े मोबाइल बरामद कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने कपड़े, बेल्ट और क्षतिग्रस्त मोबाइल के आधार पर शव की पहचान मसरा गांव निवासी सुकन सिंह के 30 वर्षीय पुत्र जय मंगल सिंह के रूप में की है।

जय मंगल ...