लखनऊ, जनवरी 30 -- औरैया के दिबियापुर निवासी निजी कंपनी कर्मी शैलेंद्र सिंह ने आत्मदाह के मामले में पुलिस को कई अहम साक्ष्य मिले हैं। पुलिस की तफ्तीश में पता चला है कि शैलेंद्र ने पुलिस और सरकारी तंत्र पर दबाव बनाने के लिए दूसरी बार जान देने की कोशिश की थी। इस मामले में उनके खिलाफ गौतमपल्ली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शैलेंद्र ने पांच माह पूर्व लामार्ट चौराहे पर पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाने का प्रयास किया था। उस समय भी उनके खिलाफ मुकदमा गौतमपल्ली थाने में दर्ज किया गया था। पुलिस को यह भी पता चला है कि शैलेंद्र किसी के उकसाने पर वह आत्मदाह करने के लिए आया था। पुलिस अब उस उकसाने वाले के बारे में जानकारी जुटा रही है। इंस्पेक्टर गौतमपल्ली रत्नेश कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दरोगा बलराम सिंह की तहरीर पर शैलेंद्र के खिलाफ दर्ज किया ग...