हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। लामाचौड़ में सोमवार को होली के रंग, मेयर के संग कार्यक्रम के तहत होली मिलन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस रंगारंग कार्यक्रम में क्षेत्रीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली के पर्व की बधाई दी। महोत्सव का मुख्य आकर्षण कुमाउनी और पारंपरिक पहाड़ी होली गीतों की प्रस्तुति रही। जिस पर नेताओं के साथ लोग खुद को झूमने से नहीं रोक पाए। इस अवसर पर मेयर गजराज बिष्ट ने गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मेयर ने कहा कि होली का यह पर्व आपसी भेदभाव मिटाकर एकजुटता के साथ सेवा करने का संदेश देता है। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, दर्जाधारी सुरेश भट्ट, रेनू अधिकारी, जिला पंचायत सदस्य छवि कांडपाल, प्रमोद बोरा, ग्राम प्रधान हेमू पलडिया, त्रिणेणी ग्वाल, रवि कुरिया, भीम बिष्ट, मनीष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.