लामाचौड़ में बेकाबू कार ने राजमिस्त्री को कुचला, मौत
हल्द्वानी, मई 3 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी के लामाचौड़ इलाके में शनिवार शाम बेकाबू कार ने एक राजमिस्त्री को कुचल दिया। अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बहेड़ी, बरेली यूपी और हाल निवासी बजूनिया हल्दू कठघरिया निवासी 50 वर्षीय नानकचंद राजमिस्त्री का कार्य करते थे। वह पिछले 20 साल से हल्द्वानी रहकर बच्चों का पालन-पोषण कर रहे थे। शनिवार की शाम काम से लौट रहे नानकचंद घर जाने के लिए फतेहपुर में सड़क किनारे रुककर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में नानकचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.