लाभ न मिलने से घट गई टीबी मुक्त गांवों की संख्या
बस्ती, फरवरी 16 -- बस्ती, निज संवाददाता। टीबी के मरीजों को नि:क्षय पोषण योजना का लाभ नहीं मिलने से टीबी मुक्त गांवों की संख्या घट गई है। विभाग का कहना है कि टीबी मुक्त गांव के लिए जो चार इंडीकेटर हैं, उनमें नि:क्षय पोषण योजना अनिवार्य रूप से शामिल है। जुलाई 2025 से मरीज के खाते में नि:क्षय पोषण योजना का धन नहीं आ रहा है। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एके गुप्ता का कहना है कि चार इंडीकेटर के आधार पर गांवों का चयन किया गया है। जिले के 14 ब्लॉकों में वर्ष 2025 में मरीज की संख्या व उनकी जांच के आधार पर टीबी मुक्त हो चुके 415 गांवों का चयन किया गया। किसी भी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चार इंडीकेटर निर्धारित हैं। इसमें उपचार की सफलता दर, ड्रग सेंस्टिविटी टेस्ट, नि:क्षय पोषण योजना व पोषण पोटली कार्यक्रम शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.