बोकारो, मार्च 25 -- चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड के करमाटांड पंचायत अंतर्गत परसाटांड गांव निवासी स्व भनेश्वर महतो की विधवा सीता देवी को श्रम विभाग का लाभ दिलाने के लिए बेरमो विधायक ने उसके आवेदन को बीडीओ को अग्रसारित करते हुए निर्देश दिए हैं। सीता देवी ने कहा है कि उसके पति भुनेश्वर महतो की मृत्यु 5 फरवरी 26 को हो गई। पति श्रम विभाग में निबंधित थे। उनका पीला कार्ड बना हुआ है। नियम के अनसार किसी श्रमिक की मृत्यु होने पर श्रम विभाग, झारखंड सरकार द्वारा दो लाख दस हजार का लाभ देने का प्रावधान है। सीता देवी का कहना है कि इस लाभ को दिलाने के लिए एक लाख रूपए घूस की मांग की जा रही है। जिसमें वह असमर्थ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.