बेगुसराय, अक्टूबर 6 -- नावकोठी, निज संवाददाता। ग्राम पंचायतों में हाल में हुई आमसभा के दौरान प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण प्लस टू योजना के लाभार्थियों की प्रतीक्षा सूची प्रकाशित होते ही क्षेत्र में बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। लाभार्थियों से संपर्क कर वरीयता सूची में नाम शामिल कराने और शीघ्र प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने का झांसा दिया जा रहा है। इसके बदले उनसे रुपये ऐंठने की भी शिकायतें सामने आने लगी हैं। बिचौलियों की सक्रियता से लाभार्थियों में भ्रम की स्थिति है। यह भी पढ़ें- Nawada News: आवास सूची में नाम नहीं होने पर गुस्साए ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय घेराबिचौलियों से सावधान रहें प्रखंड विकास अधिकारी राहुल कुमार पाण्डेय ने लाभार्थियों को बिचौलियों से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल प्रतीक्षा सूची प्रक...