संतकबीरनगर, अगस्त 21 -- हिन्दुस्तान टीम, संतकबीरनगर। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अन्तर्गत खरीफ मौसम के लिए फसल बीमा कराने की अन्तिम तिथि गैर ऋणी कृषकों के लिए 14 अगस्त और ऋणी किसानों के लिए 31 अगस्त निर्धारित है। उक्त कार्य के समयान्तर्गत सफल क्रियान्वयन के लिए पोर्टल खुला हुआ है। जिला कृषि अधिकारी डॉ सर्वेश कुमार यादव ने बताया कि धान फसल के लिए कृषक अंश 1644 रूपये में, बीमित धनराशि 82,200 रूपये एवं प्रीमियम दो प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि इस प्रकार जिले में धान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अन्तर्गत अधिसूचित की गयी है। किसान किसी भी प्रकार की जानकारी, सुझाव, शिकायत या फसल नुकसान दर्ज कराने के लिए संयुक्त टोल फ्री नम्बर 14447 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- फसल बीमा में किसान नहीं ले रहे रूचि इसके साथ-साथ समस्त नजदीकी विकास खण्ड के...