सीतामढ़ी, नवम्बर 30 -- शिवहर, हिप्र। विश्व शौचालय दिवस के अवसर पर गांवों में चल रहे ' हमारा शौचालय- हमारा भविष्य' अभियान के तहत जिले में सबसे स्वच्छ व सुंदर व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय पुरस्कृत किए जाएंगे। व्यक्तिगत शौचालय के लिए संबंधित लाभुक को और सामुदायिक शौचालय के लिए संबंधित पंचायत के मुखिया को पुरस्कृत किया जाएगा। हमारा शौचालय- हमारा भविष्य' अभियान के तहत पांच दिसंबर तक शौचालयों की मरम्मत व सौंदर्यीकरण करा लेना है। एमआईएस एंट्री के अनुसार उत्कृष्ट और सबसे स्वच्छ व सुंदर व्यक्तिगत व सामुदायिक शौचालय चयनित किए जाएंगे। सबसे पहले ग्राम पंचायत स्तर पर सुंदर चित्रित शौचालयों की पहचान कर उसकी डिटेल प्रखंड को उपलब्ध करायी जाएगी। इसके बाद हर प्रखंड से तीन सामुदायिक शौचालय और पांच व्यक्तिगत शौचालय का चयन किया जाएगा। फिर जिलास्तर पर भी प्रख...