सिमडेगा, दिसम्बर 2 -- जलडेगा, प्रतिनिधि। बीओआई शाखा ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत टाटी पंचायत के परबा टोनिया निवासी मुन्ना बघेल को दो लाख रुपये का मुआवजा राशि प्रदान किया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में सिर्फ 436 रुपये वार्षिक प्रीमियम देना होता है, बताया गया कि बीमा धारक की मृत्यु पर नॉमिनी को दो लाख रुपये का लाभ मिलता हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में 20 रुपये के प्रीमियम पर दो लाख रुपये का कवर मिलने सहित कई बैंक द्वारा संचालित विभिन्न बीमा योजनाओं की जानकारी दी तथा प्रति परिवार को बीमा कराने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...