लातेहार, अगस्त 17 -- लातेहार, संवाददाता। डीसी संदीप कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के सुचारू व प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम अंतर्गत राशन उठाव व वितरण की स्थिति, झारखंड खाद्य सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री दाल-भात योजना, नमक वितरण योजना, लाभुकों का ई-केवाईसी, पीजीएमएस शिकायत, सुसुप्त राशन कार्ड, समेत अन्य संचालित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पात्र लाभुकों को समय पर व पारदर्शी ढंग से योजनाओं का लाभ सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने राशन वितरण में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। यह भी पढ़ें- समय पर राशन उठाव और वितरण सुनिश्चित करें पी...