लाभुकों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ मिले, इसमें कोताही बर्दास्त नहीं
अररिया, जून 26 -- नरपतगंज(अररिया)(ए.सं.)। डीएम विनोद दूहन नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रखंड कार्यालय समेत अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय तथा सीडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण कर विभिन्न विभागों के कार्यों, उपलब्धियों एवं संचालित योजनाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालयों में उपलब्ध अभिलेखों, लंबित मामलों, जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति तथा आम लोगों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का जायजा लिया। संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों से विभागवार कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही आम जनता से जुड़े मामलों का त्वरित निष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.