खगडि़या, मई 27 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के मानसी प्रखंड कार्यालय में बुधवार को सभी आवास सहायक, आवास पर्यवेक्षक एवं सभी मनरेगा टीम के साथ आयोजित बैठक में बीडीओ राजीव कुमार ने एक सप्ताह के अंदर लाभुकों के खाते में मनरेगा की मजदूरी भेजने का निर्देश दिया। बीडीओ ने लाभुकों को दिए जाने वाले सभी किस्तों के लिए लंबित जिओ टैग सहित सभी कार्रवाई भी जल्द सुनिश्चित करने के लिए कहा। जिससे लाभुकों का गृह निर्माण कंपलीट हो सके। यह भी पढ़ें- लाभुकों को मनरेगा की मजदूरी का शीघ्र हो भुगतान: बीडीओ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...