जामताड़ा, अगस्त 1 -- जामताड़ा, प्रतिनिधि। सर्वजन पेंशन योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2026-27 में भौतिक सत्यापन के उपरांत कुल 1 लाख 5 हजार 360 लाभुकों का माह जुलाई 2026 तक का पेंशन राशि एपीबीएस व पीएफएमएस के माध्यम से उनके बैंक खाता में हस्तांतरित किया गया है। जिसमें मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के 79326, मुख्यमंत्री राज्य निराश्रित महिला सम्मान पेंशन योजना के 12826, मुख्यमंत्री राज्य आदिम जनजाति पेंशन योजना के 1215, मुख्यमंत्री राज्य एचआईवी- एड्स पीड़ित व्यक्ति सहायतार्थ पेंशन योजना के 74 एवं स्वामी विवेकानंद नि:शक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के 11919 लाभुक शामिल हैं। वही राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत डीसी आलोक कुमार के पर्यवेक्षण एवं निर्देशानुसार जिले के योग्य एवं अहर्ताधारी लाभुकों के बीच सम्मान ...