पाकुड़, मार्च 21 -- पाकुड़। जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग से संबंधित एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं नव प्रतिनियुक्त प्रभारी सहायक गोदाम प्रबंधकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी अभिषेक कुमार सिंह द्वारा खाद्यान्न वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए इसे और अधिक पारदर्शी एवं सुचारु बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जन वितरण प्रणाली के अंतर्गत लाभुकों को समय पर एवं निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त अन्य आवश्यक सामग्रियों के वितरण को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया...