लाभुकों को तय मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराएं-सांसद
लोहरदगा, जून 4 -- लोहरदगा, संवाददाता। जिला विकास समन्वय और अनुश्रवण समिति-दिशा की बैठक गुरुवार को लोहरदगा समाहरणालय सभाकक्ष में सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सांसद ने जनवितरण प्रणाली के तहत लाभुकों और लुप्तप्राय जनजाति परिवारों को नियमित रूप से निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान सदर अस्पताल में डिजिटल ब्लड प्रेशर मशीन और एक्स-रे मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने पर जोर दिया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया गया। ग्रामीण विकास विशेष प्रमंडल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.