गोड्डा, जनवरी 6 -- गोड्डा। समाहरणालय सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अंजली यादव की अध्यक्षता में इंफ्रास्ट्रक्चर ईसीएल से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में ईसीएल के अधिकारियों के द्वारा प्रेजेंटेशन के माध्यम से तालाझारी मौजा, डुमरिया आरएनआर साइट, पहाड़पुर मौजा, बसडीहा मौजा के भूमि अधिग्रहण, मुआवजा नौकरी, पुनर्वास स्थल पर मूलभूत सुविधाएं के बारे में उपायुक्त को अवगत कराया गया। कार्य प्रगति धीमी होने के कारण उपायुक्त के द्वारा नाराजगी व्यक्त करते हुए जिन भी लोगों का हाउस मेजरमेंट का कार्य पूर्ण हो चुका है एवं प्लॉट एलॉटमेंट हो गया है उन्हें कैंप मोड में 15 दिन के भीतर मुआवजा देने का निर्देश संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया। मौके पर अपर समाहर्ता ,गोड्डा प्रेमलता मुर्मू , अनुमंडल पदाधिकारी ,गोड्डा बैद्यनाथ उरांव ,अनुमंडल पदाधिकारी ,म...