गया, जून 11 -- केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से फतेहपुर और टनकुप्पा प्रखंडों में 17 एवं 18 जून को दो दिवसीय प्रखंड सहयोग-सह-जन-कल्याण शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में आम लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी योजनाओं से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। फतेहपुर बीडीओ शशिभूषण साहू और टनकुप्पा बीडीओ अलीशा कुमारी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित रूप से पहुंचाना है। शिविर में आयुष्मान भारत योजना, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली य...