कटिहार, जनवरी 7 -- हसनगंज, संवाद सूत्र हसनगंज प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत के ई-किसान भवन एवं बलुआ पंचायत के पंचायत सरकार भवन, कालसर में मंगलवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभुकों के लिए फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाईसी को लेकर विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अगुवाई प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनीषा यादव ने की। आयोजित शिविर में दोनों पंचायत के दर्जनों किसानों ने भाग लिया। शिविर के दौरान किसानों का बारी-बारी से ई-केवाईसी एवं फार्मर रजिस्ट्री कार्य पूरा किया गया। साथ ही उपस्थित किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी ने बताया कि एग्री स्टैक परियोजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री कार्य में तेजी लाने के उद्देश्य से मिशन मोड में इन शिविरों का आयोजन कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.