सराईकेला, अप्रैल 28 -- सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत मुरुप, मुंडाटांड़ और ईटाकुदार पंचायतों में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभुकों के भौतिक सत्यापन के लिए शिविर का आयोजन किया गया। संबंधित लाभुकों के अभिलेखों का सत्यापन करते हुए योजनाओं की पात्रता की जांच की गई। आवश्यकतानुसार अद्यतन की कार्रवाई की गई। लाभुकों को योजनाओं से संबंधित प्रावधानों की जानकारी प्रदान करते हुए पारदर्शी और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। जिला प्रशासन की ओर से सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लाभ, वास्तविक पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने के लिए इस प्रकार के भौतिक सत्यापन अभियान निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिले में पेंशन लाभुकों के सत्यापन अभियान का शुभारंभ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...